सलमान खान ने की कपिल की बोलती बंद
इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं | इसी सिलसिले में सलमान, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचे | दिलचस्प बात ये है कि सलमान इस शो के प्रोड्यूसर भी हैं | इस दौरान सलमान ने कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्त की | इसके अलावा हाजिर जवाबी में उन्होंने कपिल शर्मा के साथ-साथ सभी कॉमेडियन को फेल कर दिया | इस एपिसोड में सलमान खान ने कुछ ऐसा कह दिया कि कपिल शर्मा हक्के-बक्के रह गए | सलमान खान की एंट्री पर कपिल शर्मा ने उनसे कहा 'भाई आपने दुकान खोलकर दी थी ठीक-ठाक तो चल रही है | ' सलमान ने भीं हंसते हुए जवाब दिया कि 'हम आपके शुक्रगुजार हैं कि आपने सब संभाला हुआ है | ' वहीं इस हंसी मजाक के बाद जब चंदू की एंट्री हुई तो उन्होंने सलमान से शिकायत कर डाली कि की वैनिटी वैन में फ्रूट्स रखे जाते हैं और मुझे कुछ नहीं दिया जाता |
इस पर सलमान खान ने हंसते हुए कहा 'अच्छा तुम्हें वैनिटी वैन भी मिली हुई है | करो सब मेरे पैसों की बर्बादी | कपिल ने सलमान को सफाइ देते हुए कहा 'सलमान भाई ये चंदू मेरे बचपन का दोस्त है इस वजह से शो में रखा है | ' ये सुनते ही सलमान बोल पड़े 'अच्छा तो मेरे ही शो में नेपोटिज्म फैला रखा है | मेरे ही नाम पर सब हो रहा है | ' बस फिर क्या था सभी हंस पड़े और कपिल की बोलती बंद हो गई | ये तो रही मजाक की बात, चंदू की अदाकारी से इम्प्रेस सलमान ने आखिर में कहा, आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं | बहरहाल, फिल्म 'भारत' की बात करें तो ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है | इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में हैं | सलमान खान इस फिल्म में पांच अलग-अलग लुक्स में नजर आने वाले हैं | ये सलमान और कटरीना की साथ में छठी फिल्म है | दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर हिट है और अब दर्शकों को 'भारत' से काफी उम्मीदें हैं |





