Headline



सीरियल की TRP: पहले नम्बर पर है ये सीरियल

Medhaj News 30 Aug 19,21:50:41 Entertainment

सीरियल्स को देखना कौन नहीं पसंद करता। आज कल की दौड़ भाग भरी जिंदगी में घर की ग्रहणी का सहारा अगर कोई है तो वह है घर-घर में आने वाले सीरियल्स। जो आपका मन बहलाने के लिए नई कहानियों के साथ नज़र आते है। तो आइये जानते है की आपका पसंदीदा सीरियल कौन से नम्बर पर है। 34वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। इस बार टॉप 5 में कई शोज से एंट्री मारी है तो कुछ इस रेस से बाहर हो गए हैं।





! सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नंबर 1 पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। इसकी कहानी लोगो को बहुत पसंद आ रही है। नायरा की कार्तिक की ज़िन्दगी में वापसी के साथ कार्तिक और वेदिका की शादी पसंद आ रही है। ये क्या हो रहा है लोग कैसी कल्पना को पसंद करने लगे है। कभी अगर आपके आस-पास ऐसा हो जाये तो घोर कलयुग का राग मत जपियेगा।





! वहीं दूसरे नंबर पर सीरियल 'कुंडली भाग्य' ने अपनी जगह बनाई हुई है।





! तीसरे नंबर पर इस बार सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' ने एंट्री मारी है। 'कुमकुम भाग्य' को पछाड़कर यह सीरियल तीसरे पायदना पर आया है।





! तीसरे पायदान से एक नंबर नीचे आकर 'कुमकुम भाग्य' चौथे नंबर पर आ गया है। लोग सोच रहे होंगे आखिर ये शो ख़त्म कब होगा। यह शो अनलिमिटेड प्लान के साथ टीवी पर चले जा रहा है।





! टॉप 5 की लिस्ट से बाहर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने इस बार वापसी की है। यह सीरियल इस बार नंबर 5 पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ। यह शो भी जबरदस्त चल रहा है। जब शो शुरू हुआ था तो टपू सेना बच्चे थे अब वो भी सरकार बनाने लायक बड़े हो चुके है।




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित