जाधव के मुद्दे पर विदेश मंत्री का बयान
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कुलभूषण जावध की फांसी पर रोक के मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान में झूठे आरोपों में फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन भारत ने शुरू से ही इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है | पाकिस्तान ने इस मामले में नियमों का उल्लंघन किया है और इस वजह से भारत सरकार इंटरनेशनल कोर्ट में गए, जहां हमारे पक्ष को सुना जा रहा है | बीते दिन कोर्ट ने 15-1 से फैसला देते हुए जाधन की फांसी पर रोक लगाते हुए कहा कि वियाना संधि का उल्लंघन हुआ है और पाकिस्तान को काउंसलर एक्सेस देना चाहिए | विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार जाधव की सुरक्षा और भलाई के लिए हर मुमकिम कदम उठाने के लिए तैयार है | उन्होंने कहा कि सरकार उनकी रिहाई के लिए पूरी कोशिश कर रही है और इसके लिए लीगल टीम से लेकर सभी का आभार जताते हैं | उन्होंने कहा कि सदन को इस फैसला का स्वागत करना चाहिए | जाधव बेकसूर हैं और उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं | पाकिस्तान ने जबरन उनका कबूलनामा लिया है और पाकिस्तान को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए | भारत की जनता और यह सदन जावध के परिवार के प्रति अपनी पूरी सांत्वना जताता है | सभापति ने कहा कि इस फैसले में खुश हूं और वकील हरीश साल्वे ने बगैर फीस के केस लड़ने का फैसला किया है और हम सभी को कुलभूषण की रिहाई का इंतजार है |


























