दीपक चाहर ने दर्ज की टी-20 के इतिहास की सर्वश्रेष्व बोलिंग फिगर्स, अपने नाम किया यह रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज का निर्णायक मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने बाजी मारी। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बांग्लादेश को 30 रन से करारी शिकस्त देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज में और खासकर इस मैच में दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी कर हैट्रिक अपने नाम की और एक इतिहास लिख दिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकार अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली हैट्रिक ली। भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये पहली हैट्रिक है,टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे पहले हरभजन सिंह ने हैट्रिक ली, जबकि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में चेतन शर्मा ने भारत के लिए हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था। इस क्लब में अब दीपक चाहर का नाम भी शामिल हो गया है। दीपक चाहर के प्रदर्शन को बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी सराहा।
Congratulations @deepak_chahar9 @ImRo45 @bcci for the win .. never easy with so much dew ..
बांग्लादेश के खिलाफ दीपक चाहर ने कुल 3.2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट झटके।दीपक चाहर का भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के सभी गेंदबाजों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कम से कम 6 विकेट लेने के बाद ये बेस्ट बोलिंग फिगर है, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के मिस्ट्री गेंदबाज़ अजंता मेंडिस का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिन्होंने 2012 में ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल है जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 रन देकर इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज चुके हैं, लेकिन अब इस लिस्ट में टॉप पर दीपक चाहर पहुंच गए हैं। ये निजी तौर पर दीपक के लिए तो सम्मान की बात है ही भारत को भी इस पर गर्व है।





























