केंद्र सरकार जल्द ही रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी खोलने जा रही
केंद्र सरकार जल्द ही ‘रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी’खोलने जा रही है | इसके मुताबिक जिन राज्यों में कोई पुलिस कॉलेज नहीं है, वहां इस यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज खोले जाएंगे | इस बात की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने 47 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के समारोह में दी | गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ‘रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी’ की स्थापना करेगी और जिन- जिन राज्यों में कोई पुलिस नहीं है, वहां यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज खोले जाएंगे | इसके लिए बकायदा सरकार जल्द ही एक बिल लेकर आएगी |

शाह ने कहा कि पुलिस साल के 365 दिन काम करते हैं, जब हम और आप होली या दिवाली मना रहे होते हैं उस दिन भी पुलिस का जवान कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करते हैं | पुलिस बल के जवान हमारे लिए कई बलिदान देते हैं | इसलिए अब सरकार भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के ब्रिटिश युग के कानूनों को बदलने के लिए काम कर रही है | शाह के मुताबिक ये कानून तब बनाए गए थे, जब अंग्रेज हम पर शासन करते थे और तब उनकी प्राथमिकता भारत के नागरिक नहीं थे लेकिन आज जब हम आजाद हैं इनमें बदलाव की बेहद जरूरत है |




























