Headline



गृहमंत्री अमित शाह ने अनाज मंडी में हुए भीषण आग हादसे पर दुख जताया

Medhaj News 8 Dec 19 , 06:01:39 Governance
Amit_Shah_2.png

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रानी झांसी रोड (Rani Jhansi Road) स्थित अनाज मंडी (Anaj Mandi) में हुए भीषण आग हादसे पर दुख जताया है | अमित शाह ने अधिकारियों को तत्काल हर संभव मदद देने के निर्देश भी दिए हैं | अमित शाह ने कहा कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उनके प्रति संवेदनाएं | उन्होंने कहा कि घायलों की जल्द स्वास्थय होने की कामना करता हूं |





बता दें पुरानी दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में रविवार को भीषण आग लगने की घटना में अब तक 43 लोगों के मारे जाने की खबर है | यह इलाका पुरानी दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित फिल्मिस्तान सिनेमा के पास है | इस आग में अभी तक 52 लोगों को बचाया जा चुका है | ऐसा बताया जा रहा है कि यह आग आज सुबह करीब 05.30 बजे तीन घरों में लगी, यहां गत्ते और कागज की अवैध फैक्ट्री चल रही थी | जिस वजह से आग फैली और उसने तीन घरों की दो मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन