Headline



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के त्रिसूर पहुँचकर की विशेष पूजा-अर्चना

Medhaj News 8 Jun 19 , 06:01:39 Governance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के त्रिसूर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के त्रिसूर पहुंचकर केरल के प्रसिद्ध गुरुवायुर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी की विशेष पूजा में कमल के फूलों का इस्तेमाल हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक परिधान में गुरुवायुर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून को तिरुपति भी जाएंगे। पिछली बार पीएम जब तिरुपति आए थे तो उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया था। इस बार गुरुवायुर के लोगों को वैसी ही उम्मीद है। दोनों मंदिरों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सैकड़ों साल बाद दोनों मंदिरों के आसपास के इलाकों का स्वरूप तो बहुत बदल गया है लेकिन कुछ नहीं बदला है तो भगवान के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा और यही श्रद्धा प्रधानमंत्री को इन मंदिरों तक खींच ला रही है।





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल देर शाम केरल पहुंचे थे। पीएम मोदी का केरल दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल से सीधा मालदीव के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी मालदीव के दौरे पर वहां की संसद को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे से मालदीव को काफी उम्मीदें हैं। पीएम मोदी मालदीव के लिए कई सौगातों का एलान अपने दौरे में कर सकते हैं।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित