फिल्म 'छपाक' का फर्स्ट लुक आया सामने
दीपिका पादुकोण इस समय अपनी अगली फिल्म 'छपाक' की शूटिंग की तैयारियों में बिजी हैं। इस फिल्म में वह एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार करने जा रही हैं। अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस तस्वीर में वो दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण लक्ष्मी अग्रवाल बनीं नजर आ रही हैं | दीपिका ने ने इस फिल्म के पहले लुक की तस्वीर ट्विटर पोस्ट की है |
लक्ष्मी अग्रवाल अभी एक टीवी शो होस्ट कर रही हैं और स्टॉप एसिड अटैक का प्रचार भी कर रही हैं | दीपिका पादुकोण इस फिल्म में मालती नाम का रोल प्ले करेंगी | दीपिका पादुकोण इस वायरल तस्वीर में स्माइल करती नजर आ रही हैं | फिल्म 'छपाक' में दीपिका के किरदार का नाम मालती होगा। इस फिल्म को दीपिका प्रड्यूस भी कर रही हैं और उनके साथ फिल्म में विक्रांत मैसी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी।




