Kumbh 2019

कुंभ मेले में लॉन्च किया रणबीर-आलिया ने फिल्म ब्रह्मास्त्र का लोगो

Medhaj News 6 Mar 19,00:30:16 Movies Review

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला लोगो महाशिवरात्रि के मौके पर जारी किया। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ रणबीर और आलिया प्रयागराज कुंभ मेले में पहुंचे। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो आलिया भट्ट ने खुद इन्स्टाग्राम पर शेयर किए हैं जिनमें लोगो जारी करने से पहले यह तीनों ही पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं लेकिन वह यहां मौजूद नहीं थे। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इसी के साथ इन्स्टाग्राम पर डेब्यू किया।





उन्होंने लोगो के साथ-साथ फिल्म से जुड़ा एक स्कैच जारी किया जिसमें फिल्म के लीड किरदार नजर आ रहे हैं। अयान मुखर्जी ने बताया था कि ये फिल्म मॉर्डन टाइम की फिल्म होगी। इस फिल्म का नाम ब्रह्मास्त्र इसलिए रखा गया है क्योंकि फिल्म में एनर्जी, विजडम और पॉवर पुराने वक्त से ही आती है। इस वक्त तो बस मैं यही कह सकता हूं।फिल्म का फर्स्ट पार्ट 2019 में क्रिसमस पर रिलीज होगा। फिल्म में मौनी रॉय भी अहम किरदार में हैं। इसकी ज्यादातर शूटिंग बुल्गारिया में की गई है। इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?