Kumbh 2019

महिला दिवस पर सिनेमाघरों में पहली फीमेल सुपरहीरो वाली फिल्म

Medhaj News 8 Mar 19,21:50:25 Movies Review

मार्वल सिनमैटिक यूनिवर्स की पहली फीमेल सुपरहीरो वाली फिल्म कैप्टन मार्वल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। आइरनमैन, थॉर, हल्क, ब्लैक पैंथर जैसे सुपरहीरोज रचने वाले मार्वल स्टूडियोज की इस 21वीं फिल्म में पहली बार फीमेल सुपरहीरो केंद्र में है। यूं तो स्टूडियो ने एक फीमेल सुपरहीरो गढ़ने में करीब एक दशक और 20 फिल्मों का लंबा वक्त लिया, लेकिन कैप्टन मार्वल वुमन एम्पावरमेंट की दिशा में निश्चित तौर एक मजबूत हस्ताक्षर है।90 के दशक में सेट यह फिल्म वर्स/कैरल डैनवर्स/कैप्टन मार्वल (ब्री लार्सन) के इमोशन और ऐक्शन पैक्ड सफर को दर्शाती है, जहां वह खुद अपनी असल पहचान की तलाश में है। वर्स एलियन क्री वंश की महाशक्तिशाली एजेंट है, जिसकी मुट्ठी में एनर्जी का भंडार है। उसे सपने में कुछ धुंधली तस्वीरें दिखती हैं, जिनकी कड़ियां वह जोड़ नहीं पाती, इसलिए परेशान रहती है। उसका मेंटॉर यॉन रॉग (जूड लॉ) उसे अपने इमोशंस पर काबू रखकर अपना बेस्ट वर्जन बनने की सीख देता रहता है।





दूसरी ओर, इसकी रोमांचक दुनिया और जोरदार ऐक्शन मार्वल फिल्म्स के दीवानों को निराश नहीं करेगी। कहानी की एकमात्र कमजोरी कई किरदारों को सही तरह से विकसित न किया जाना है। मसलन, शुरू में काफी शक्तिशाली दिखाए गए स्क्रल्स कहानी में ट्विस्ट आने के बाद बेचारे से हो जाते हैं। वहीं, यॉन के दूसरे साथियों का भी कोई उपयोग नहीं किया गया है। ऐक्टिंग की बात करें तो मुख्य भूमिका में ब्री लार्सन ने बेहतरीन काम किया है। अपनी पहचान से जूझती कैरल के कन्फ्यूजन और इमोशंस को उन्होंने बखूबी दर्शाया है, तो कैप्टन मार्वल के रूप में दमदार और मजबूत दिखी हैं। एजेंट फरी के रूप में सैमुअल जैक्सन दर्शकों को गुदगुदाते हैं। इसमें उनका साथ देती है बिल्ली गूज, जो हर सीन में दर्शकों का दिल जीत ले जाती है। मारिया के रूप में लशाना लिंच का काम भी बढ़िया है। फिल्म में कैरल के साथ उनकी पक्की यारी देखने लायक है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर इसे सशक्त बनाता है। कुल मिलाकार ऐक्शन और इमोशन से भरपूर कैप्टन मार्वेल विमंस डे पर दर्शकों के लिए एक बढ़िया गिफ्ट है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?