Kumbh 2019

फिल्म 'दे दे प्यार दे' का पोस्टर रिलीज

Medhaj News 22 Mar 19,22:51:08 Movies Review

तब्बू और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे' का पोस्टर रिलीज | इसमें अजय दो बाइक्स की जगह दो कारों पर सवार दिखाए गए हैं। इन कारों के उपर तब्बू और रकुल प्रीत बैठी हुई हैं जिसे देखकर अंदाजा लगया जा सकता है कि फिल्म में अजय एक वक्त में दो लड़कियों से प्यार करते हैं। फिल्म का निर्देशन अकीव अली ने किया है और इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। फिल्म में जिम्मी शेरगिल, लव रंजन, अंकुर गर्ग और कृष्ण कुमार भी अहम किरदातर निभाते नजर आएंगे। पोस्टर देख कर साफ लग रहा है कि अजय फिल्म में अलग-अलग उम्र की लड़कियों से प्यार करते हैं।





तब्बू की उम्र ज्यादा है इसलिए उन्हें विंटेज कार पर बैठे दिखाया गया है। वहीं रकुल प्रीत काफी यंग है इसलिए वो स्पोर्ट्स कार पर बैठी हुई हैं। वहीं पोस्टर में पीछे की तरफ दो देश दिख रहे हैं। इससे साफ लग रहा है कि फिल्म में अजय इन दो हसीनाओं के साथ दो अलग देशों में स्ट्रगल करने वाले हैं। पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी रिलीज कर दी गई है। ये फिल्म 17 मई को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर अजय के बर्थडे यानि 2 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?