आरएसवीपी की आनेवाली फिल्म में डकैतों के अतीत की झलक देखने को मिलेगी
आरएसवीपी की आनेवाली फिल्म 'सोनचिड़िया' में डकैतों की भूमिका निभानेवाले कलाकारों ने चंबल में असली डाकुओं से मुलाकात की है | 'सोनचिड़िया' में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी डकैतों की भूमिका में नजर आएंगे | वहीं अब लंबे समय बाद 'सोनचिड़िया' में डकैतों का जीवन नजर आने वाला है | इस फिल्म की रिलीज के ठीक पहले इसकी टीम ने असली डकैतों से मुलाकात कर डाली | फिल्म के प्रचार को एक पायदान ऊपर ले जाते हुएए 'सोनचिड़िया' की टीम ने निर्देशक अभिषेक चौबे ने बताया कि उन्होंने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी के साथ डाकुओं से मिलने के लिए चंबल का दौरा किया |
दिलचस्प डायलॉग प्रोमो के साथ रोनी स्क्रूवाला की 'सोनचिड़िया' की दमदार कहानी और जानदार स्टार कास्ट ने दर्शकों को फिल्म की रिलीज के प्रति उत्साहित कर दिया है | निर्माता रोनी स्क्रूवाला, जिन्होंने न केवल ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं, बल्कि पुरस्कार विजेता फिल्मों के सरताज अब 'सोनचिड़िया' पेश करने के लिए तैयार हैं | आरएसवीपी की 'सोनचिड़िया' 1 मार्च, 2019 को नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है |













