Zero Movie Review: शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की 'जीरो' न दिल में उतरती है, और न ही दिमाग में

Medhaj News 21 Dec 18,23:28:09 Movies Review

इस मूवी में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बौने बउआ सिंह (Baua Singh) के किरदार में बिल्कुल फिट बैठे. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और शाहरुख खान की केमिस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिली. ढाई घंटे से ज्यादा की फिल्म में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सुपरस्टार एक्ट्रेस बबिता कुमारी के रोल में हैं, और उनका रोल कैमियो जैसा लगता है. फिल्म में सितारों की भीड़ होने के बावजूद ‘Zero' सिर्फ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की ही फिल्म है. आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘जीरो' (Zero) में कुछ नया देखने को नहीं मिला, सिवाय बउआ सिंह को ‘मंगल' भेजने के. फिल्म शाहरुख के फैन्स को तो पसंद आ सकती है, लेकिन बाकी लोगों के गले उतरेगी यह कहना मुश्किल है.

उत्तर प्रदेश के मेरठ का बउआ सिंह (शाहरुख खान) 38 की उम्र में प्यार ढूंढने निकलता है. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बबिता कुमारी (कैटरीना कैफ) के जबरा फैन बउआ एक बार मिलने की उम्मीद बना लेता है, लेकिन उससे पहले सेरिब्रल पाल्सी से जूझ रही स्पेस साइंटिस्ट आफिया (अनुष्का शर्मा) से मुलाकात हो जाती है. डायलॉगबाजी और फिल्मी स्टाइल से बउआ आफिया का दिल जीत लेता है, लेकिन बबिता कुमारी के फैन बउआ शादी वाले दिन आफिया को छोड़कर भाग जाता है. फिर कई तरह के उतार-चढ़ाव के साथ ही ड्रामा भी देखने को मिलता है.

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म में कहीं से भी बौने के रूप में बेचारे नजर नहीं आएंगे, बल्कि पूरे टाइम बौने होने की वजह से खुद का मज़ाक और पैसे उड़ाते हुए एक स्टार ही दिखाई देंगे. सबसे खास बात यह कि श्रीदेवी को आखिरी बार पर्दे पर कैमियो के रूप में देख सकेंगे. अनुष्का ने अपने किरदार को अलग तरह से जिया, जबकि तिग्मांशु धूलिया की झलक सिर्फ शुरू में दिखेगी. कहानी आपको बोर तो नहीं करेगी, लेकिन लंबी होने की वजह से बार-बार घड़ी देखने को मजबूर जरूर हो जाएंगे. अपने थोड़े रोल में टूटे हुए दिल से कैटरीना ने बबिता कुमारी के रोल में बेबाक एक्टिंग दिखाई. वहीं शाहरुख खान की पूर्व एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण, जूही, आलिया भट्ट, काजोल, रानी मुखर्जी की भी झलक देखने को मिलेंगी. सपोर्टिंग रोल में मुहम्मद जीशान अय्यूब ने दर्शकों को हंसाया है.

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “आगे बढ़ने की चाहत”

    • नमक सर्दी का, इसके कई है फायदे

    • व्यक्ति में छिपा उसका अस्तित्व

    • "'Three Thousand Stitches: Ordinary People, Extraordinary Lives" - An Excerpt from Sudha Murthy's Novel

    • इंडिया That Is भारत