मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल का ट्रेलर हुआ रिलीज
हॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी और एक्शन फिल्म सीरीज एमआईबी (मैन इन ब्लैक) की एक और फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म का चौथा सीक्वल है। इसके चौथे सीक्वल का नाम मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल है। मैन इन ब्लैक के पिछली तीनों फिल्मों में विल स्मिथ और टॉमी ली जोन्स मुख्य भूमिका में थे, लेकिन मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल में हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ और अभिनेत्री टेस्सा थॉम्पसन मुख्य भूमिका में हैं।
दर्शक फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल में शानदार एक्शन और बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेलर में थॉर के नाम से सिनेप्रेमियों के दिलों में जगह बनाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ अपने अलग अंदाज से दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं। मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल के ट्रेलर को यूट्यूब पर 37 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...























