Headline


पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज हसन अली और सामिया आरजू की शादी आज दुबई में

Medhaj News 20 Aug 19 , 06:01:39 Sports

पाकिस्तान के स्‍टार गेंदबाज हसन अली (Hassan Ali) भारत की सामिया आरजू (Samia Arzoo) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं | दोनों की शादी आज यानी 20 अगस्त को दुबई में होने वाली है | एक दिन पहले ही हसन अली की मेंहदी की रस्म हुई | वहीं मेंहदी की रस्म से पहले हसन रेगिस्तान में पहुंच गए, जहां उन्होंने विकेट लेने के बाद अपने जश्न मनाने के तरीके को परिवार और दोस्तों के साथ दोहराया |





इसमें हसन ग्रीन कुर्ते में नजर आ रहे हैं | वहीं बाकी लोग ऑरेंज कुर्ते में दिख रहे हैं | उनके प्री वेडिंग शूट में शादाब खान भी मौजूद थे | हसन अली हरियाणा के नूंह की रहने वाली सामिया आरजू से निकाह करने जा रहे है | सामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जन्में हसन अली और नूंह के चंदेनी निवासी सामिया का निकाह दुबई के ऐटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl