Headline


BCCI ने श्रीसंत पर लगे बैन को घटाकर किया 7 साल

Medhaj News 21 Aug 19 , 06:01:39 Sports

भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके एस श्रीसंत का आजीवन प्रतिबंध घटाकर सात साल का कर दिया गया है। 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में नाम सामने आने के बाद केरल के इस तेज गेंदबाज पर लाइफ बैन लगा दिया गया था। मंगलवार को बीसीसीआई के लोकपाल जस्टिस (रिटायर्ड) डीके जैन ने उनके बैन को कम कर दिया। श्रीसंत पर बैन लगे अब करीब छह साल हो चुके हैं। इसका अर्थ है कि वह अगले साल सितंबर के मध्य से क्रिकेट खेल सकते हैं।





प्रतिबंध हटने के बाद श्रीसंत ने कहा है कि अगर उन्हें दोबारा राष्ट्रीय टीम में मौका मिलता है तो उनकी कोशिश टेस्ट में 100 विकेट का आंकड़ा छूने की होगी। उन्होंने कहा 'एक तरह से यह मेरे लिए अच्छी ही बात है कि मुझे फिट होने के लिए एक साल का वक्त मिला है। वर्ना अगर मुझे कल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाता तो मुझे यह कहकर रिजेक्ट कर दिया जाता कि मैने फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया। मैं जानता हूं कि अब मेरी फिटनेस कहां है और मुझे अगले साल सितंबर तक कहां पहुंचना है। मैं हमेशा से विराट कोहली की कप्तानी में खेलना चाहता था।' भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डी.के. जैन ने उनके आजीवन प्रतिबंध को हटाने के आदेश दिए थे। श्रीसंत इस बात से काफी खुश हैं। श्रीसंत केरल के ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने भारत के लिए 27 टेस्ट मैचों में 87 विकेट लिए हैं। वहीं, 53 वनडे मैचों में उनके नाम 75 विकेट हैं और 10 टी-20 मैचों में सात विकेट ले चुके हैं।





श्रीसंत भारत की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे विश्व कप जीता था। उस दृश्य को याद करते ही रोंगते खड़े हो जाते है जब जोगिन्दर शर्मा की गेंद पर मिस्बाह ने अपना कैच श्रीसंत को थमा दिया था। वह पल भारतीय कभी नहीं भूल सकते।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl