आज वन-डे सीरीज के लिए भारत-वेस्टइंडीज अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे
भारत ने वेस्टइंडीज दौरे का आगाज टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप से किया है। अब उसकी निगाह तीन मैचों की वन-डे सीरीज पर है जो गुरुवार से शुरू होगी। दोनों टीमें वर्ल्ड कप के बाद पहली बार 50-50 ओवर के मैच में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवाई में जहां जीत का सफर जारी रखना चाहेगी वहीं टी-20 सीरीज में मिली बुरी हार के बाद वेस्टइंडीज टीम जेसन होल्डर की कप्तानी में वन-डे सीरीज में वापसी करना चाहेगी।
वन-डे सीरीज के लिए दोनों टीमें अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उतरेंगी, ऐसे में फैंस को एक जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वन-डे मैच आज गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में आठ अगस्त (गुरुवार) को खेला जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार रात सात बजे से शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा। आप सोनी स्पोर्ट्स-लिव पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।


