रक्षामंत्री पर्रिकर और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सिंह का जन्मदिन आज! साथी मंत्रियों ने दी बधाई

Rajat Tripathi  |  Trends  |  13 Dec 16,11:40:44  |  

केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रभारी डॉ हर्षवर्धन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर आज 61 साल के हो गए, जबकि केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन 62 साल के हो गए। इन दोनों मंत्रियों के जन्मदिवस के मौके पर साथ केंद्रीय मंत्रियों ने बधाई दी है। साथ ही लंबी उम्र की कामना की है।

रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर हुए 61 साल के

13 दिसंबर 1955 को गोवा में जन्मे पर्रिकर ने 9 नंवबर 2014 को देश के रक्षामंत्रालय का कार्यभार संभाला। इससे पहले वे गोवा के मुख्यमंत्री थे। आरएसएस से ताल्लुक रखने वाले पर्रिकर 1994 में पहली बार गोवा विधानसभा के लिए चुने गए।

उनके जन्मदिन के मौके पर साथ मंत्रियों ने ट्विट कर उन्हें शुभाकामनाएं दी हैं।

डॉ हर्षवर्धन हुए 62 साल के

मोदी सरकार में विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हर्षवर्धन इससे पहले मोदी कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। उनका जन्म 13 दिसंबर 1954 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 1993 में दिल्ली के कृष्णानगर सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे।

उनके जन्मदिन के मौके पर साथ केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें बधाई दी है।