अनोखा शादी का कार्ड, लिख डाली जरूरी चेतावनी

medhaj news  |  Trends  |  10 Dec 16,14:23:03  |  

शादी का सीजन है... कहीं शादी के निमंत्रण भेजे जा रहे हैं, तो कहीं शादी के निमंत्रण आ रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा शादी का कार्ड देखने को मिल रहा है, जिसमें एक जरूरी चेतावनी छापी गई है।

यह कार्ड उत्तरप्रदेश के बागपत का है, जिसको एक सैनिक ने छपवाया है। देखने में दूसरे शादी के कार्ड जैसा लगने वाला यह शादी का कार्ड काफू अनोखा है। इसमें सब चीज समान्य रूप से तो छापी गई है, लेकिन नीचे बड़े फोन्ट में एक जरूरी चेतावनी भी देखने को मिल रही है। इ

इस चेतावनी में लिखा है, “शादी में हर्ष फायरिंग एवं शराब का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है। ऐसे लोगों से निवेदन है जो हर्ष फायरिंग एवं शराब सेवन के इच्छुक हैं कृपया वो शादी में शामिल न हों।”

आपको बता दें, पिछले कई दिनों से कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें शादी-पार्टी में शराब का सेवन कर फायरिंग कर लोग हंगामा मचाते हैं। इसकी वजह से कई मासूमों की जान भी चली जाती है। इस तरह की अनेकों दुखद घटना देश के अलग-अलग हिस्सों से शादी के सीजन में घट रही हैं।

ऐसी घटना न हो, इसी को देखते हुए इस सैनिक ने अपने शादी के कार्ड में यह चेतावनी छपवाई है, जोकि काफ सराहनीय है।

सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से यह शादी का कार्ड जमकर वायरल हो रहा है और इसकी काफी तारीफ भी हो रही है।