Kumbh 2019

क्या बिगड़ रहे हैं भारत-रूस के रिश्ते ?

Medhaj News 12 Mar 19,15:27:41 World

दुनिया में जब भी दो देशों के बीच मित्रता की बात होती है तो भारत और रूस की दोस्‍ती का जिक्र जरूर होता है | रूस ने हर संकट में भारत की मदद की है लेकिन अब दोनों देशों के बीच के रिश्‍ते में खटास आने लगी है | यही नहीं, भारत ने अब रूस से हथियार खरीदना भी कम कर दिया है | यह खुलासा SIPRI की रिपोर्ट में हुआ है | दोनों रूस का भारत को हथियार निर्यात 2009-13 और 2014-18 के बीच 42 फीसदी तक गिर गया है | दोनों देशों के बीच रिश्‍तों को लेकर खबर ऐसे समय में आई है जब भारत का पाकिस्‍तान से बॉर्डर पर टेंशन बढ़ा हुआ है | वहीं पाकिस्‍तान को चीन की ओर से सांकेतिक तौर पर मदद मिल रही है | हालां‍कि भारत दुनिया में प्रमुख हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश बना हुआ है | वहीं दुनिया के हथियार खरीददारी में भारत का हिस्सा 10 फीसदी के करीब है | वित्त वर्ष 2014-18 में अमेरिका , फ्रांस और इजरायल से भारत को हथियारों का निर्यात बढ़ा है | अमेरिका और पाकिस्‍तान के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है | पाकिस्तान को अमेरिका सैन्य सहायता या हथियारों की बिक्री करने से परहेज कर रहा है | अमेरिका का पाकिस्तान को हथियार निर्यात 81 प्रतिशत तक गिरा है | रिपोर्ट में बताया गया है कि 2014-18 में दुनिया के सबसे बड़े हथियार बेचने वाले देशों में अमेरिका , रूस , फ्रांस , जर्मनी और चीन रहे जबकि सऊदी अरब , भारत , मिस्त्र , ऑस्ट्रेलिया और अलजीरिया सबसे बड़े खरीददारों में शामिल रहे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?