इक्वाडोर में भयंकर भूकंप, 10 इमारतें गिरी व 65 इमारतें बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

मेधज न्यूज  |  World  |  20 Dec 16,16:20:56  |  

अमेरिका के उत्तरी इक्वाडोर में वहां के स्थानिय समनुसार सुबह 2 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें- ‘ओके जानू’ का टाइटर ट्रैक रिलीज

भूकंप का केंद्र उत्ती तट और कोलंबिया से सटी सीमा पर दर्ज किया गया।

जान-माल की बात करें, तो भूकंप से 2 लोगों के मरने की खबर आ रही है जबकि 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

आपको बता दें, भूकंप के झटके इतने शक्तिशाली थे कि इसकी वजह से 10 इमारतें गिरने की खबर आई है। वहीं 65 से ज्यादा इमारतें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति राफेल कोरिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने बताया कि वहां कि स्थिति कितनी गंभीर है।

इसे भी पढ़ें- बर्फी-सी लगेगी ‘जग्गा जासूस’ की यह कहानी, यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...