मेक्सिको पटाखा मार्केट में भयंकर धमाका, 26 लोग मारे गए, 70 से ज्यादा लोग जख्मी

मेधज न्यूज  |  World  |  21 Dec 16,09:15:49  |  

मेक्सिको के पटाखा मार्केट में मंगलवार रात एक बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके में अब-तक 26 लोगों के मारे जानें की खबर आ रही है। वहीं 70 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें- इक्वाडोर में भयंकर भूकंप, 10 इमारतें गिरी व 65 इमारतें बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

आपको बता दें, यह धमाका उपनगरीय इलाके टुल्टेपेक के सेन पब्लितो बाजार में हुआ। यह धमाका इतना भयानक था कि मेक्सिको की राजधानी के ऊपर धुएं की परत चढञ गई।

सिविल प्रोटेक्शन सर्विस के प्रमुख लुई फिलिप पुएंते ने बताया, “धमाका काफी तेज था। बचाव का काम करने के लिए हमें रुकना पड़ा।” घायल लोगों की बचाव व राहत कार्य के लिए हेलिकॉप्टर से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि पहले एक स्टॉल में आग लगी थी, जिसकी वजह से आग बुरी तरह से फैल गई और पाटाखा मार्केट होने की वजह से भयंकर ब्लास्ट हो गया।

इसे भी पढ़ें- रूसी राजदूत की हत्या के बाद अब टर्की के अंकारा में अमेरिकी दूतावास के बाहर फायरिंग