महिलाओं के माथे के आकार से जानिए कैसा होगा उनका जीवन!
मनीषा राजौर
माना जाता है कि हमारे हाथ की लकीरें हमारे जीवन और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताती है, लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं के माथे का आकार भी महिलाओं के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है। जी हां, सभी के माथे का आकार अलग-अलग होता है और यहीं आकार आपके जीवन के बारे में बुहत कुछ बता जाता है।
यह शतप्रतिशत सच और दिलचस्प बात है। आइए आप भी जान लीजिए आकार के आधार पर कैसा होता है महिलाओं का जीवन!
छोटा माथा- जिन महिलाओं का माथा छोटा होता है, उनका भाग्य उनका साथ बहुत कम ही देता है। वे अपने जीवन को लेकर तनाव ग्रस्त रहती है।
बड़ा माथा- जिन महिलाओं का माथा बहुत ज्यादा बड़ा होता है, उस महिला का जीवन संघर्ष से भरा रहता है। उन्हें अपने जीवन की हर खुशी काफी संघर्ष के साथ प्राप्त होती है।
सामान्य माथा- जिन महिलाओं का माथा सामान्य होता है, ऐसी महिलाओं का जीवन सुखमय रहता है और वे अपने करियर में भी काफी आगे बढ़ती हैं।
अत्यधिक चौड़ा माथा- जिन महिलाओं का माथा अत्यधिक चौड़ा होता है, वे महिलाएं प्यार में काफी सौभाग्यशाली होती हैं। वे खुद स्वभाव में कठोर होती हैं, लेकिन दिल की काफी अच्छी होती हैं।
आगे से उठा माथा- जिन महिलाओं का माथा आगे से उठा हुआ होता है, वह महिलाएं भाग्यशाली और अच्छी बुद्धि वाली होती है। ऐसी स्त्रियां अपने परिवार को आगे बढ़ाने में सहायक होती है।
