Headline



प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी

Medhaj News 20 Dec 19 , 06:01:39 India

नागरिकता संशोधन एक्ट (Citizenship Amendment Act) को लेकर हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं | जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है | साथ ही प्रयागराज में भी 19 दिसंबर देर शाम से लेकर 20 दिसंबर सुबह 10 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं स्थगित रहेंगी | इसके साथ ही लखनऊ, मऊ, वाराणसी, संभल सहित 12 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है | इसके साथ ही प्रशासन ने पूरे प्रदेश में 31 जनवरी तक धारा 144 लागू कर दी है | बताया जा रहा है कि सांप्रदायिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले संदेशों से बचने के लिए यह कार्रवाई की गई है |





साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ, बुन्देलखंड और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी अगले आदेश तक रद्द कर दी गयी हैं | ये परीक्षाएं शुक्रवार 20 दिसंबर से शुरू होनी थीं | गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडे ने मोबाइल फोन सेवा प्रदाताओं को शुक्रवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं स्थगित करने का निर्देश दिया है | जिले में हिंसा और आगजनी की किसी भी आशंका को टालने के लिए यह कार्रवाई की गई है | इसके अलावा यूपी के बरेली में 19 दिसंबर को रात 11 बजे से 21 दिसंबर की सुबह 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी | वहीं, खबर आ रही है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं | नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठन सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं | गुरुवार को कई जगह प्रदर्शन के दौरान पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं | राजधानी लखनऊ के खदरा इलाके में पुलिस और लोगों के बीच में जमकर झड़प हुई जो बाद में पथराव में बदल गया |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन