बिहार के गया में आईडी ब्लास्ट का मामला सामने आया
Medhaj News 22 Dec 19 , 06:01:39 India
बिहार के गया में आईडी ब्लास्ट का मामला सामने आया है | आईडी ब्लास्ट में एक लड़की की मौत हो गई | घटना गया जिले के अति उग्रवाद प्रभावित नक्सली इलाके इमामगंज में हुई है | पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घटना की जांच कर रही है | रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची अपनी मां के साथ जंगल में जलावन के लिए लकड़ी चुनने गई थी | इसी दौरान उसका पैर लैंडमाइन्स पर पड़ गया | इसके बाद धमाका हुआ जिसमें बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां घायल हो गई | गांव वालों को घटना की सूचना मिलने पर जंगल में गए और बच्ची की मां को घायल अवस्था में गांव लेकर आए | इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए माइन्स लगाया था लेकिन इसकी चपेट में बच्ची आ गई |

















