Headline



रांची: छात्रा से रेप और मर्डर मामले में आरोपी को फांसी की सज़ा

Medhaj News 21 Dec 19 , 06:01:39 India

झारखंड की राजधानी रांची में बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में आरोपी राहुल रॉय को फांसी की सजा सुनाई गई है | 15-16 दिसंबर 2016 को दरिंदे ने बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसको जलाकर मारने की घटना को अंजाम दिया था | इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल को सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को दोषी करार दिया था | गिरफ्तार राहुल रॉय को शुक्रवार को सीबीआई की कोर्ट ने दोषी ठहराया था | आरोपी के अधिवक्ता और सीबीआई के वकील दोनों की जिरह सुनने के बाद अदालत ने 20 दिसंबर को आरोपी राहुल को दोषी करार दिया |





आरोपी राहुल राय उर्फ अंकित राज उर्फ रॉकी है | इस हत्याकांड में सीबीआई ने 19 सितंबर को चार्जशीट किया था और 25 अक्टूबर को इस मामले में आरोप तय किया गया था | बहस के दौरान 13 दिसंबर को सीबीआई ने घटना को बर्बरतापूर्ण बताते हुए फांसी की मांग की थी | स्पेशल जज एके मिश्रा ने इस केस को प्राथमिकता देते हुए त्वरित सुनवाई की थी | अदालत ने आरोप गठन के बाद रोजाना सुनवाई करते हुए करीब 30 दिन में सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली थी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन