Headline



शांति मार्च को देखते हुए जयपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए

Medhaj News 22 Dec 19 , 06:01:39 India

CAA-NRC के विरोध में जयपुर में रविवार को होने वाले सर्वदलीय शांति मार्च में सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) समेत अन्य दलों के कई नेता और सिविल सोसाइटीज के लोग भी बड़ी तादाद में शामिल होंगे | ये शांति मार्च गांधी सर्किल तक जाएगा | वहां सभा का आयोजन होगा | शांति मार्च को देखते हुए जयपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं | किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए एहतियात के तौर पर इंटरनेट सुबह 6 बजे से बंद कर दिया गया है | यह रात को 8 बजे तक बंद रहेगा | इसके अलावा सुरक्षा कारणों के चलते मेट्रो का संचालन भी सुबह 8 बजे से बंद कर दिया गया है | यह दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा | इसी तरह से लो-फ्लोर बसें भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रखी गई हैं |





शांति मार्च में एलजेडी नेता शरद यादव, आरएलडी नेता जयंत चौधरी, जेडीएस नेता अर्जुन देथा, आप के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट, सीपीआई नेता तारा सिंह सिद्धू, डीके छंगाणी, नरेंद्र आचार्य, सीपीएम नेता प्रो. वासुदेव, बलवान पूनिया, सपा नेता मुकेश यादव और शैलेन्द्र अवस्थी शामिल होंगे | इनके अलावा सिविल सोसाइटीज से अरुणा राय, कविता श्रीवास्तव सहित कई एनजीओ, व्यापार मंडलों, कर्मचारी संघों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें अपनी सहभागिता निभाएंगे | सुरक्षा इंतजामों के तहत करीब 7500 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं | इनमें 13 आईपीएस, 115 आरपीएस अधिकारी, 250 निरीक्षक-उपनिरीक्षक और करीब 7000 पुलिसकर्मी शामिल हैं | सीएम गहलोत ने की शांति बनाए रखने की अपीलपैदल मार्च को देखते हुए सीएम अशोक गहलोत ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील है | इसके साथ ही उन्होंने चेताया भी है कि हिंसा करने वालों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा | कोई रियायत नहीं बरती जाएगी | वहीं, पुलिस ने भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन