उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए | उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए हैं | ऐसा बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में भी तेज झटके महसूस थे | भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है | अफगानिस्तान में इसकी तीव्रता 7.1 थी |
पंजाब और कश्मीर समेत उत्तर भारत में झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए | दिल्ली और एनसीआर में भी तो अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला | लोग घर या दफ्तर जहां भी थे, तुरंत बाहर निकल आए | लोग काफी डरे हुए थे | भूकंप 5 बजकर 12 मिनट पर आया | कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए | कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए | देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए |

















