यूपी के बुलंदशहर में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव, कार में आग लगाई
देश भर में नागरिकता कानून पर प्रदर्शन जारी है। यूपी के बुलंदशहर में बवाल हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस की गाड़ियों में उपद्रवियों ने आग लगा दी। यूपी के बुलंदशहर में वाहनों में आग लगा दी। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सभी इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगायी गई।
वही जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को नगर में हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलिस ने बताया कि नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के लिए लोग मस्जिदों में नमाज के बाद सड़कों पर आ गये। घंटाघर, शाहमारूफ चौक, नक्खास, खूनीपुर और इस्माइलपुर सहित कुछ इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण है। खूनीपुर थानाक्षेत्र के अंजुमन इस्लामिया के सामने पुलिस पर पथराव हुआ, जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
नक्खास में पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई है।

















