Headline



इन 13 सीटों पर बीजेपी ने अबतक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की

Medhaj News 18 Jan 20 , 06:01:40 India

बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने दिल्ली चुनाव के मद्देनजर 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है | दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान सभी पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है | मनोज तिवारी के मुताबिक 57 प्रत्याशियों में से 11 प्रत्याशी अनुसूचित जाति के हैं | वहीं चार महिला उम्मीदवार हैं | हालांकि 13 सीटों पर बीजेपी ने अबतक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है | इनमें से एक सीट नई दिल्ली विधानसभा की भी है जहां से सीएम अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव लड़ रहे हैं | दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार उतारे जाने के सवाल पर कहा कि वो जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे | नीचे उन 13 विधानसभा सीटों के नाम लिखे जा रहे हैं जहां पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं | ये सभी नाम विधानसभा की संख्या के हिसाब से लिखे गये हैं |



13 विधानसभा सीटों की लिस्ट-

2. बुराड़ी

11. नांगलोई जाट

27. राजौरी गार्डन

28. हरि नगर

38. दिल्ली कैंट

40. नई दिल्ली

42. कस्तूरबा नगर

45. मेहरौली

49. संगम विहार

51. कालकाजी

60. कृष्णा नगर

62. शाहदरा

63. सीमापुरी


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...