Headline



शिरडी बंद के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा, दुकानें बंद

Medhaj News 19 Jan 20 , 06:01:40 India

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के साईं के जन्मस्थान को लेकर दिए गए बयान के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। आज शिरडी में बंद का आयोजन किया गया है, हालांकि साईं मंदिर खुला है। ऐसे में मंदिर में साईं के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर अच्छी-खासी तादाद देखी जा रही है। कतार में खड़े होकर श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शिरडी बंद के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, दुकानें बंद हैं। इस बीच, विवाद बढ़ता देख उद्धव ठाकरे ने बातचीत की इच्छा जताई है। दरअसल यह विवाद उस समय पैदा हुआ जब उद्धव ठाकरे ने परभणी जिले के पाथरी में साईं बाबा से जुड़े स्थान पर सुविधाओं का विकास करने के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने की घोषणा की। कुछ श्रद्धालु पाथरी को साईं बाबा का जन्मस्थान मानते हैं, जबकि शिरडी के लोगों का दावा है कि उनका जन्मस्थान अज्ञात है।






  • मुगलीकर ने कहा - मुख्यमंत्री को साईं बाबा का जन्मस्थान पाथरी होने संबंधी बयान को वापस लेना चाहिए। देश के कई साईं मंदिरों में एक पाथरी में भी है। सभी साईं भक्त इससे आहत हुए हैं, इसलिए इस विवाद को खत्म होना चाहिए।' कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी शुक्रवार को कहा था कि पाथरी में विकास का विरोध जन्मस्थान विवाद की वजह से नहीं किया जाना चाहिए।

  • परभणी जिले का पाथरी शिरडी से करीब 275 किलोमीटर दूर स्थित है। ठाकरे ने इसे साईं की जन्मभूमि बताया और इसके विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का ऐलान कर दिया। यूं तो साईं के जन्म को लेकर साफ-साफ जानकारी किसी को नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि वह शिरडी आकर बस गए और यहीं के होकर रह गए। इसके बाद से शिरडी की पहचान भी साईं से हो गई।

  • सीएम के ऐलान के बाद शिरडी गांव के निवासी नाराज हो गए हैं। शिरडी साईं ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें पाथरी के विकास से आपत्ति नहीं है लेकिन उसे साईं की जन्मभूमि कहना ठीक नहीं है। इससे पहले भी साईं बाबा और उनके माता-पिता के बारे में कई गलत दावे किए जा चुके हैं। सीएम के बयान से लोग इतने आहत हो गए हैं कि शिरडी में बंद बुला लिया गया।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...