Headline



लखनऊ हिंसा के खिलाफ व्यापारियों ने निकाला शांति जुलूस

Medhaj News 20 Dec 19 , 06:01:39 India

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन देखा जा रहा है | वहीं उत्तर प्रदेश में गुरुवार को लखनऊ में नागरिकता कानून पर हिंसा देखी गई है | वहीं अब हिंसा के खिलाफ व्यापारियों ने शांति जुलूस निकाला है | उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई हिंसा के खिलाफ अमीनाबाद इलाके में व्यापारियों ने शांति जुलूस निकाला | इस मार्च में हर समुदाय के लोग शामिल रहे | सभी ने प्रदर्शनकारियों से शांति के साथ प्रदर्शन करने की अपील की है | व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की नाकामी के कारण हिंसा हुई | वहीं हिंसा के बाद पूरे लखनऊ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं | गुरुवार को लखनऊ में हुई हिंसा में पुलिस ने कार्रवाई की है, अभी तक 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 19 FIR दर्ज की गई हैं |

उत्तर प्रदेश के संभल में भी 17 ज्ञात, 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर किया गया है, यहां 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी गुरुवार को हिंसक प्रदर्शन देखा गया | इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों पर हमला कर दिया | प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया | इसके साथ ही लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने मीडिया पर भी हमला किया और मीडिया की गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन