Headline


बाटला हाउस का टीज़र रिलीज़

Medhaj News 10 Jul 19,00:11:14 Entertainment

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'बाटला हाउस' नई दिल्ली के जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में आतंकवादियों के साथ साल 2008 में हुई कथित मुठभेड़ के पीछे की सच्चाई को उजागर करने का प्रयास करती नज़र आएगी | जॉन की इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है | दिल्ली में 13 सितंबर, 2008 को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 26 लोगों की मौत हो गई और 133 से अधिक घायल हो गए थे |





इसके बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की ओर से 19 सितंबर को एक ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें बाटला हाउस के एक फ्लैट में छापा मारा था | इस दौरान दो कथित आतंकवादी आतिफ अमीन व मोहम्मद साजिद को पुलिस ने गोली मार दी थी | हालांकि कुछ नेताओं ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताया था | जॉन अब्राहम इस फिल्म में डीसीपी संजीव कुमार यादव की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था | फिल्म की रिलीज से पहले जॉन ने कई टीजर भी जारी किए हैं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl