Headline



दीपिका पादुकोण भूल गई की वो एक पत्नी है

Medhaj News 17 Sep 19,17:44:58 Entertainment
dipika.png

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है | इस वीडियो में दीपिका पादुकोण अपनी शादी और पति को भूलती नजर आती हैं | एक इवेंट के दौरान दीपिका कहती हैं - मैं एक बेटी हूं, एक बहन हूं, एक एक्टर हूं | इतना कहकर दीपिका अटकती हैं इस पर शो की होस्ट उन्हें 'एक पत्नी हैं' कहकर याद दिलाती हैं | तो दीपिका कहती हैं - अरे हां मैं तो भूल गई थी और इतना कहकर हंसने लगती हैं | अब दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं | कुछ लोगों को ये मजेदार लग रहा है तो वहीं कुछ ऐसे हैं जो कह रहे हैं कि दीपिका शादी की बात ऐसे कैसे भूल सकती हैं? वीडियो को एक दिन में हजारों बार देखा जा चुका है | अब इस इवेंट के दौरान दीपिका भले ही शादी की बात भूल गई हों | लेकिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे के प्रति प्यार जताने का मौका ये दोनों ही कभी नहीं छोड़ते | दीपिका और रणवीर दोनों ही अकसर एक दूसरे की तस्वीरों पर रोमांटिक कमेंट करते दिखते हैं | अब जल्द ही ये दोनों फिल्मी पर्दे पर साथ नजर आएंगे | ‘83' शादी के बाद दोनों की पहली फिल्म होगी |



View this post on Instagram

Deepika : I am a daughter, I am a sister, I am an actor Host : a wife?? Deepika : ohh i forgot that

    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?