क्या सलीम मर्चेंट ने चुरायी 'हीरया' की धुन
आलिया भट्ट के पहले पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'प्राडा' पर बीते दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि आलिया का गाना पाकिस्तान के वाइटल साइन के गाने 'गोरे रंग का जमाना' से मिलता-जुलता है। आलिया के बाद अब भारतीय संगीतकार और सिंगर सलीम मर्चेंट पर भी एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाना चुराने का आरोप लगाया है। सिंगर-म्यूजिशियन जोड़ी सलीम-सुलेमान का नया गाना 'हीरया' भी पाकिस्तानी सिंगर्स के निशाने पर आ गया है। पाकिस्तान के सिंगर फरहान सईद ने ट्वीट करते हुए लिखा- चोरी करना है तो पूछ कर करो, और अगर पूछना नहीं है तो कम से कम अच्छा तो करो।
Someone just sent me @salim_merchant song HAREYA, which is a total copy of my song ROIYAAN. I wonder they have the audacity to call themselves artists when they steal someone's work. Karna hi hai to pooch ke kuro aur ager poochna nahin hai to at least acha to kuro!#stopstealing
हालांकि सिंगर सलीम मर्चेंट ने सईद को ट्विटर पर ही जवाब दिया है। सलीम ने दो ट्वीट किए हैं, जिसमें लिखा है- फरहान मैंने अभी तुम्हारा गाना सुना। यह एक मात्र संयोग है कि हीरया का कोरस आपके गीत की तरह है। सच कहूं तो मैंने इसे पहले कभी नहीं सुना। ऐसा कई बार होता है जब नोट्स एक-दूसरे से मेल खाते हैं। सुलेमान और मेरे नाम कभी भी चोरी करके गाने बनाने का रिकॉर्ड नहीं रहा है।
Farhan I just heard your song. It’s a mere coincidence that the chorus of Haareya is like your song. To be honest I’ve never heard it before. It happens many a times when notes have a natural progression from each other. @Sulaiman & I have a track record of never plagiarising.
फरहान ने सईद के ट्वीट पर रिप्लाइ करते हुए लिखा- सलीम आप कहते हैं तो ठीक है, लेकिन एक और संयोग यह है कि हमारे गीतकार भी सेम हैं। फिर भी शुभकामनाएं। इसपर सलीम ने फिर लिखा- आप उनसे क्यों नहीं पूछते, अगर मुझे कॉपी करना होता, तो मैं अपने करियर में बहुत पहले ऐसा कर चुका होता। मैं वास्तव में चाहता हूं कि मैंने आपका गाना पहले सुना होता तो अपने गाने में हम बदलाव करते। फिर भी आशा करते हैं आप समझेंगे।



