Headline



हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में खुलकर बात की

Medhaj News 23 Oct 19,16:22:11 Entertainment

कई रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिनके बारे में जितनी भी खबरें चलती रहें लेकिन इनके पीछे की सच्चाई कम ही लोग जानते हैं | ऐसा ही एक रिश्ता है हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की पहली पत्नी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) के बीच | हाल ही में हेमा ने धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी के बारे में खुलकर बात की है | उन्होंने प्रकाश कौर से अपने रिश्तों और धर्मेंद्र से शादी के दौर को लेकर भी कई खुलासे किए हैं | हेमा मालिनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने राजनीतिक करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक, हर एक पहलू पर बात की |





उन्होंने कहा कि 'मैं और धर्मेंद्र इस उम्र में भी एक दूसरे का ख्याल रखते हैं | मैंने जब धरम जी को पहली बार देखा था, मुझे पता चल गया था कि वो मेरे लिए ही बने हैं | मैंने तभी तय कर लिया था कि इसी इंसान के साथ मैं अपनी जिंदगी गुजारना चाहती हूं | वहीं धर्मेंद्र की पहली पत्नी का जिक्र करते हुए हेमा ने कहा - मैंने धरम जी से शादी जरूर की थी लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि इस शादी से किसी को भी दुख पहुंचे | उनकी पहली पत्नी और बच्चों ने कभी अपनी जिंदगी में मेरा दखल महसूस नहीं किया | मैंने धर्मेंद्र को शादी के बाद भी कभी अपने पहले परिवार से अलग नहीं किया | हेमा ने इस तरह धर्मेंद्र से अपनी शादी और प्रकाश कौर के साथ उनके रिश्तों के बारे में कम शब्दों में ही सारी बात कह डाली |





बता दें कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी जरूर की है लेकिन अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को छोड़ा नहीं है | प्रकाश, धर्मेंद्र को तलाक नहीं देना चाहती थीं इसलिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म कबूल किया और हेमा मालिनी से शादी की | वो अपने दोनों परिवार के साथ अकसर समय बिताते नजर आ जाते हैं | बीते दिनों धर्मेंद्र अपने पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली फिल्म के प्रमोशनल ईवेंट्स पर नजर आए थे |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?