Headline



बिग बॉस 13 में आज रात हाई वॉल्टेज ड्रामा, सलमान खान को भी आ गया गुस्सा

Medhaj News 5 Oct 19,23:08:13 Entertainment

आज रात इस सीज़न का पहला वीकेंड का वार होने वाला है जिसमें सलमान खान सभी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगा रहे हैं। हाल ही में चैनल के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से आगामी एपिसोड की एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें सलमान खान रश्मि देसाई और देवोलीना से लेकर शैफाली को फटकार लगा रहे हैं। सलमान इस वीडियो में कहते नज़र आ रहे हैं कि बिग बॉस हाउस में बहुओं ने अपनी एक गैंग बना ली है। इसके बाद सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स से सवाल करते हुए पूछा कि क्या देवोलीना क्वीन बनने के लिए सही केंडिडेट हैं, क्या चुप रहना रश्मि का गेम प्लान है।





आगे शो के होस्ट सलमान खान चिल्लाते हुए कहते हैं कि क्या कर रहे हो तुमलोग अंदर, मेरे घर से बाहर निकलो। वीकेंड के वार मे सलमान खान ने काले रंग की शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहना हुआ है, जिसके ऊपर उन्होंने पर्पल रंग का वेलवेट फेब्रिक ब्लैज़र डाला हुआ है, जिसे बाद में उन्होंने उतार दिया था।





इस हफ्ते की नोमिनेशन का प्रक्रिया में रश्मि देसाई, कोएना मित्रा, दलजीत कौर, शेफाली और देवोलीना नोमिनेट हुए हैं। हालांकि इस हफ्ते की वोटिंग लाइन्स बंद रखी गई हैं, अब ऐसे में देखना ये होगा कि सलमान खान इस वीकेंड के वार में बिग बॉस के फैंस के लिए क्या नया ट्विस्ट लेकर आते हैं।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?