ठग्स ऑफ हिंदोस्तान मूवी ने चौथे दिन कमाए बस इतने करोड़
अमिताभ बच्चन और आमिर खान स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मायूस कर गई है। फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड्स बना कर कमाई का जो तूफ़ान लाया था वो इस कदर कमजोर पड़ा की चौथे दिन आते आते कमाई ठंडी ही पड़ गई है ।
दिवाली के मौके पर चार दिनों का वीकेंड लेकर भारी कमाई का संकेत देने वाली ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान ने इस रविवार को सिर्फ 16 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया है। रविवार की छुट्टी भी फिल्म के कलेक्शन को नहीं सुधार पाई । हाल के वर्षों में ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान पहली ऐसी फिल्म है जिसने डाउनवर्ड्स कलेक्शन यानि लगातार गिरावट का रिकॉर्ड बनाया है। आमतौर पर फिल्म की कमाई जितनी शुक्रवार को होती है उससे अधिक शनिवार और रविवार का कलेक्शन आता है लेकिन ठग्स के मामले में उल्टा हो गया है । फिल्म को अब चार दिनों में 118 करोड़ रूपये का कलेक्शन मिला है ।
एक दिन के बिग बॉस बनकर सलमान खान ने किया खूब मजा
गजनी, थ्री इडियट्स से लेकर दंगल तक आमिर खान की हर फिल्म को पब्लिक ने इतना सराहा कि इन फिल्मों ने बॉक्सऑफिस कलेक्शन के रिकॉर्ड बना दिए। लेकिन उनकी हालिया रिलीज फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान उतनी सफल नहीं रही।फिल्म को ओपनिंग डे पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला पर क्रिटिक्स और निगेटिव माउथ पब्लिसिटी की वजह से इसे दूसरे और तीसरे दिन उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जितनी उम्मीद थी। आमिर के दोस्तों ने भी उन्हें निगेटिव रिएक्शंस दिए हैं।ऐसी भी चर्चा है कि आमिर को पहले ही महसूस हो गया था कि फिल्म में कुछ गलत है और इसी वजह से उन्होंने बड़े स्तर पर इसका प्रमोशन नहीं किया।



