शादी के बाद टीएमसी सांसद बनीं नुसरत जहां की पहली दुर्गा पूजा
बांग्ला एक्ट्रेस से टीएमसी सांसद बनीं नुसरत जहां (TMC MP Nusrat Jahan) अपने पॉलिटिकल और फिल्मी करियर से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं | इस बार शादी के बाद नुसरत की पहली दुर्गा पूजा (Durga Puja) है और हाल ही में पति निखिल जैन (Husband Nikhil Jain) के साथ पूजा करती नुसरत जहां की तस्वीरें ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं | कुछ ही समय पहले नवरात्रि पर विश करते हुए उन्होंने अपने पति के साथ एक रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की थी |
इन तस्वीरों में नुसरत मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़ कर खड़ी हैं और उनके बगल में पति निखिल जैन भी मौजूद हैं | नुसरत की शादी इसी साल 19 जून को हुई है | शादी के बाद ये नुसरत की पहली दुर्गा पूजा है | ऐसे में नुसरत के साथ-साथ उनके फैंस के लिए ये मौका खास है | शायद यही वजह है कि उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं | ये तस्वीरें कोलकाता के सुरुचि सांगा पंडाल की बताई जा रही है, जहां नुसरत पति के साथ दुर्गा पूजन के लिए पहुंची थीं | इन तस्वीरों में नुसरत रेड और यलो साड़ी में खूबसूत दिख रही हैं और उन्होंने सोने के गहने भी पहन रखे हैं |
वहीं निखिल ने रेड कुर्ता पहन रखा है | वहीं इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सभी को शुभो पंचमी विश करते हुए अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं | एक तस्वीर में नुसरत अपने पति निखिल जैन के गाल खींचती दिख रही थीं तो वहीं दूसरी तस्वीरे में वो निखिल के कंधे पर सिर रखकर बेहद क्यूट पोज दे रही थीं | ये दोनों तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं |



