Headline


युवराज सिंह मुकुल चड्डा अभिनीत सीरीज 'द ऑफिस' से जुड़े

Medhaj News 29 Jun 19,22:46:27 Entertainment

पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह कुछ खास करने के लिए मुकुल चड्डा अभिनीत सीरीज 'द ऑफिस' से जुड़े हैं और उनका कहना है कि इसके लिए शूटिंग करना मजेदार और रोमांचक रहा | एक बयान में कहा गया कि युवराज ने हॉटस्टार स्पेशल्स की हालिया सीरीज 'द ऑफिस' के लिए कुछ रोमांचक करने का प्रयास किया है | युवराज ने कहा - मैंने कुछ ऐसा किया है जो मजेदार और रोमांचक है | मैं हॉटस्टार स्पेशल्स के नए शो 'द ऑफिस' के साथ क्या कर रहा हूं, उसे लेकर बनी उत्सुकता आज खत्म हो गई |





युवराज सिंह ने कहा - शो के कलाकारों के साथ किसी खास के लिए शूटिंग करने के दौरान मैंने काफी मजा किया और मुझे उम्मीद है कि लोग इसे देखने का आनंद लेंगे और ज्यादा जानने के लिए स्ट्रीम करें | 'द ऑफिस' की टीम के साथ युवराज वाला एक वीडियो शनिवार को जारी किया गया | वीडियो में, वह मुकुल के चरित्र को साक्षात्कार देते और क्रिकेट में अपने करियर को याद करते देखे जा सकते हैं | वीडियो का टोन कॉमेडी है | इसमें गौहर खान, रणवीर शौरी, गोपाल दत्त, सयानदीप सेनगुप्ता, समृद्धि देवन, प्रियंका सेतिया, अभिनव शर्मा, गेविन मेथालका, प्रीति कोचर, सुनील जेटली, चियन हो लियाओ, नेहपाल गौतम और मयूर बंसीवाल भी हैं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl