रायबरैली से प्रधानमंत्री मोदी 16 दिसंबर को 2019 चुनाव की शुरुआत करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी 2019 चुनाव की शुरुआत राय बरैली से 16 दिसंबर को करेंगे जो कांग्रेस का गढ़ कही जाती है, bjp यहाँ से कुमार विश्वास या सोनिया गाँधी के पूर्व विश्वासपात्र दिनेश सिंह जो एम एल सी है को उतार सकती है, मगर श्री विश्वास पे bjp को ज्यादा बिश्वास है, विश्वास जाति से ब्राहमण है और दिनेश की ग्रामीण में पकड़ मजबूत है, अगर आधार देखा जाये तो वहाँ ओबीसी और ब्राह्मण बराबर बराबर स्थिति में है लगभग, बिश्वास पहले भी वहां से आप की उम्मीदबार के तौर पे लड़े है, bjp की लिस्ट में रीता बहुगुणा और विनय कटियार का भी नाम है, मगर विश्वास सबसे आगे है |
अपने रायबरेली दौरे पर पीएम मोदी जहां मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री का लोकार्पण करेंगे, वहीं जिले को कई अन्य सौगात भी देंगे | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे | पार्टी सूत्रों की मानें तो देश की सियासत के लिहाज से रायबरेली सदस्यीय सीट हमेशा से ही महत्वपूर्ण रही है | गांधी परिवार की इस सीट को अपने खाते में करने का सपना बीजेपी और संघ का लंबे समय से रहा है | दरअसल, इस सीट को अपने खाते में करके वह सीधे कांग्रेस को चुनौती देना चाहती है | पार्टी सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव में रायबरेली से बीजेपी किसी नामी चेहरे को मैदान में उतार सकती है | पिछले दिनों इसकी शुरुआत वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने सांसद निधि का पैसा रायबरेली में विकास के लिए देकर कर दी थी |








