पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के राजनितिक करियर पर बनी मूवी रिलीज
शुक्रवार 11 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म को लेकर तमाम सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं | एक्टर अनिल कपूर ने भी मूवी देखने के बाद ट्वीट कर लिखा - अनुपम खेर जैसे कि आप आप सभी किरदारों के साथ करते हैं, आपने इस करेक्टर के साथ भी पूरा न्याय किया है | आप सच में महान स्टोरी टेलर हैं | आप अद्भुत हैं |
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर की शुरुआत 2004 में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद छो़ड़ने के साथ होती है और फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया जाता है | इसके बाद जर्नलिस्ट संजय बारू की एंट्री होती है और मनमोहन सिंह के चहेते होने की वजह से वे उनके मीडिया एडवाइजर बन जाते हैं | मनमोहन सिंह सोनिया गांधी का सम्मान करते हैं, संजय बारू की भाषा में कहें तो सोनिया उन्हें डिक्टेट करती हैं | संजय बारू मनमोहन सिंह को अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं | लेकिन मनमोहन सिंह ठहरे अलग नेचर के. इस तरह फिल्म पूरी तरह से संजय बारू के कंधे पर सवार होकर चलती है, और फिल्म के हीरो मनमोहन सिंह नहीं बल्कि संजय बारू हैं | संजय बारू हर चीज अपने मुताबिक चाहते हैं और कई बार तो फिल्म में ऐसा नजर आता है कि वे पीएमओ को चलाना चाहते हैं | कई मौकों पर वे मीडिया एडवाइजर से आगे के काम करते भी दिखते हैं |
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को सिर्फ एक फिल्म के तौर पर लें और इससे जुड़ी सारी बातें भूल जाएं तो ये बेहद कमजोर फिल्म है, जो प्रोडक्शन और ट्रीटमेंट के लिहाज से निराश करती है | फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बने हैं तो अक्षय खन्ना ने संजय बारू का किरदार निभाया है | पूरी फिल्म इन्हीं दोनों के ईर्द-गिर्द घूमती है | 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर जल्दबाजी में बनाई गई फिल्म लगती है |
























