वाय चीट इंडिया में क्या चल पाया इमरान का जादू, जानिए
किसर इमरान हाशमी बड़े पर्दे पर लंबे समय के बाद नजर आए फिल्म वाय चीट इंडिया में। इमरान हाशमी और श्रेया धनवंतरी स्टारर यह फिल्म 18 जनवरी को रिलीज हुई। शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बनी ये फिल्म पहले दिन उम्मीद के मुताबिक कमाई करने में नाकाम रही है | इस फिल्म का प्रमुख विषय इंडियन एजुकेशन सिस्टम में हो रहे गुनाहों को उजागर करना है | कैसे पैसे लेकर बड़े बड़े इंट्रेंस एग्ज़ाम को पास करवाया जाता है और जो छात्र उस सीट का हकदार है वो उससे महरूम रह जाता है | लेकिन इमरान का ये अंदाज दर्शकों को पसंद नहीं आया। वाय चीट इंडिया’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज़ 1.71 करोड़ रुपए की ही ओपनिंग हासिल की है |

इस फिल्म को वीकेंड पर ज़ोरदार वापसी करनी होगी | इस फिल्म की टक्कर सिनेमाघरों में जमी रणवीर सिंह की सिंबा और विक्की कौशल की उरी से हुई लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस मुकाबले खरी नहीं उतरी। हालांकि रविवार को इसका बिजनेस बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा श्रेया धनवंतरी और समीक्षा गौर जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं | इस फिल्म की पटकथा मिश्का शेखावत ने लिखी है | फिल्म को पहले दिन दर्शकों ने तो नहीं अपनाया है, लेकिन समीक्षकों ने इसकी जमकर तारीफ की है |


















