Kumbh 2019

मूवी Luka Chuppi का first poster रिलीज़ , कल आएगा फिल्म का ट्रेलर

Medhaj News 23 Jan 19,21:27:48 Movies Review

लुका छिपी फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया गया है | इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कृति सेनन हैं | कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी भी दी है | पोस्टर रिलीज के साथ ही उन्होंने बताया फिल्म का ट्रेलर 24 जनवरी को लॉन्च होगा | फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के जरिए अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके कार्तिक आर्यन अब 'लुका छिपी' में नजर आने वाले हैं | कार्तिक ने भी इसी कैप्शन के साथ पोस्टर साझा किया है | फिल्म में वो एक लोकल रिपोर्टर की भूमिका निभा रहे हैं | इसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है | फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी |







1 मार्च को ही सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी और भूमि पेडनेकर स्टारर ''सोनचिड़िया" भी रिलीज होगी | वैसे अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी सोनचिड़िया पहले 1 फरवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म की डेट को खिसका दिया गया | बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों में क्लैश देखने को मिलेगा |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • साझेदारी के रिश्ते

    • कोई माने या न माने

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?