Review: फिल्म पीहू गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकती है

medhaj news 19 Dec 18,22:30:28 Movies Review

रिलीज से पहले ही 'पीहू' कई वजहों से सुर्खियों में रही है. सबसे पहले, ट्रेलर ने हर किसी का ध्यान खींचा, जहां बालकनी से लटकती हुई बच्ची को देखकर हम सबको 'मिनी हार्ट अटैक' आ गया. इसके बाद फिल्म के मार्केटिंग प्लान ने हमें चकराया. आपके मोबाइल पर एक कॉल आती है और दूसरी तरफ से एक रोती-चिल्लाती हुई की आवाज सुनाई देती है, इससे पहले कि आप कुछ समझें, कॉल अचानक डिस्कनेक्ट हो जाता है और उसी नंबर पर कॉल बैक करने पर आपको फिल्म का ट्रेलर सुनाई देता है.

बच्ची अपने आस-पास के खतरों से अनजान घर में बेफिक्री से घूमती है, और हम फिक्र करने वाले किसी अभिभावकों की तरह उसके हर कदम को देखते जाते हैं...और उम्मीद करते हैं कि वो महफूज रहेगी.

कई लोगों को इस तरह की प्रोमोशन स्ट्रैटजी पसंद नहीं आई. लेकिन आखिर में, घर के अंदर फंसे एक अकेले बच्चे की घटना पर बनी 93 मिनट की ये फिल्म दर्शकों की उत्सुकता हासिल करने में कामयाब रही. बातें चल रही हैं कि दो साल की बच्ची द्वारा निभाई गई सिंगल कैरेक्टर वाली इस फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है

RPS

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “आगे बढ़ने की चाहत”

    • नमक सर्दी का, इसके कई है फायदे

    • व्यक्ति में छिपा उसका अस्तित्व

    • "'Three Thousand Stitches: Ordinary People, Extraordinary Lives" - An Excerpt from Sudha Murthy's Novel

    • इंडिया That Is भारत