मैच के दौरान चहल ने दिखाया ऐसा कमाल की धोनी भी बोल उठे...
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में जबरदस्त शुरुआत की | तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिच का भरपूर फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका की सलामी जोड़ी हाशिम अमला और क्विंटन डीकॉक को आउट किया | बुमराह ने पहले हाशिम अमला को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया | इसके बाद डीकॉक को कप्तान विराट कोहली के हाथों लपकाया | अमला 6 और डीकॉक 10 रन बना सके | इसके बाद युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी के जाल में प्रोटीयाज बल्लेबाजों को फंसाया | उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसी और रोसी वान डुसे को चलता किया | चहल ने इन दोनों को एक ही ओवर में निपटा दिया | उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की वापसी की उम्मीदों को भी तोड़ दिया | चहल ने दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पहले डुसे और फिर डु प्लेसी को बोल्ड किया | चहल की गेंदबाजी से धोनी काफी खुश नजर आए | उन्होंने कई मौकों पर विकेट के पीछे से उनकी गेंदबाजी की तारीफ की | वे चहल को 'शानदार गेंदबाजी, कमाल की गेंद' कहते सुने गए |

