मैच के बाद विराट कोहली ने जो किया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा

Medhaj News 31 Aug 19 , 06:01:39 Sports

भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच जमैका के सबाइना पार्क (Sabina Park) में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पहले मैदान पर और फिर उसके बाहर लोगों का दिल जीत लिया | जहां मैदान पर कोहली ने 76 रन की पारी खेलकर स्टंप तक भारत को मजबूत स्थि‌ति में पहुंचाया, वहीं मैच के बाद उन्होंने जो किया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है | बीसीसीआई (BCCI) ने उनका एक वीडियो शेयर किया | दरअसल मैच के बाद वह फैंस के बीच में चले गए और उन्हें ऑटोग्रॉफ दिए और फोटो खिंचवाई | यहीं नहीं उन्होंने फैंस को हाई फाइव भी दिया | बीसीसीआई (BCCI) ने ट्वीट किया कि विराट (Virat Kohli) ने तस्वीर, ऑटोग्राॅफ, स्माइल और दिल जीत लिया |





विराट कोहली (Virat Kohli) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के अर्धशतक के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं | 46 रन पर दो विकेट गिरने के बाद कोहली (Virat Kohli) और अग्रवाल (Mayank Agarwal ) ने पारी को संभाला | दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई |





स्टंप होने तक हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) क्रीज पर टिके हुए हैं | विहारी 42 और पंत 27 रन बनाकर खेल रहे हैं | इसके अलावा कोहली ने पहले टेस्ट मैच के शतकधारी अजिंक्य रहाणे के साथ भी 49 रन की साझेदारी की. रहाणे 24 रन ही बना सके | भारतीय कप्तान ने 163 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्हाेंने 10 चौके लगाए |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl