स्मिथ vs आर्चर : स्मिथ चौथे टेस्ट में वापसी के लिए तैयार

Medhaj News 29 Aug 19 , 06:01:39 Sports

स्मिथ ने चौथे टेस्ट से पहले कहा था - लोग कह रहे हैं कि आर्चर मुझ पर भारी पड़े, लेकिन वो मुझे आउट नहीं कर सके थे।' स्मिथ लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 80 रन पर खेल रहे थे, जब उन्हें बाउंसर गेंद लगी थी। इसके बाद वो मैदान से लौट गए थे। वो फिर से बल्लेबाजी करने उतरे और 92 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे। वहीं दूसरी पारी में स्मिथ की जगह सब्स्टीट्यूट के रूप में मार्नस लाबूशेन ने बल्लेबाजी की थी। एशेज सीरीज 2019 के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बाउंसर गेंद पर स्टीव स्मिथ चोटिल हो गए थे।





गेंद उनकी गर्दन पर लगी थी, जिसके बाद वो जमीन पर गिर पड़े थे। इस हादसे के चलते स्मिथ तीसरा टेस्ट मैच भी नहीं खेल सके थे। स्मिथ चौथे टेस्ट में वापसी के लिए तैयार हैं | स्मिथ के इस बयान पर आर्चर ने भी टका सा जवाब दिया है। आर्चर ने कहा - खैर, मैं उन्हें आउट नहीं कर सकता अगर वो क्रीज पर ही नहीं होंगे तो। लॉर्ड्स में मैं उनके खिलाफ गेंदबाजी करना चाहता था, लेकिन वो मेरे गेंदबाजी में आने से पहले ही आउट हो गए थे। लेकिन उन्हें आउट करने के लिए मेरे पास बहुत सारे और मौके आएंगे।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl