सीवर साफ करने उतरे 5 कर्मचारियों की हुई मौत जिम्मेदार कोई नहीं
उत्तर प्रदेश के ग़ज़िआबाद में सफाई करने उतरे 5 प्राइवेट कर्मचारियों की मौत हो गयी है। इसकी ज़िम्मेदारी कोई भी सरकारी संसथान नहीं ले रहा है। आखिर ऐसा क्यों है कि जो लोग सरकारी महकमों में संविदा य प्राइवेट में काम करते है, दुर्घटना होने पर विभाग उनकी कोई जिम्मेदारी लेने से मना कर देता है। मौत के बाद प्रशासन नहीं जागा है। मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नंद ग्राम कृष्णा कुंज कॉलोनी का है। तकरीबन 80 करोड़ की लागत से अमृत योजना के तहत बनाया जा रहा सीवर लाइन में हादसा हुआ. 5 लोगों की मौत के बाद अब नगर निगम और जलकल विभाग एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। मगर इन पांच लोगों की मौत का असल जिम्मेदार कौन है इसका जवाब किसी के पास नहीं है?
मरने वालों में 4 लोग बिहार के है तो वहीं एक व्यक्ति गाजियाबाद का ही रहने वाला बताया जा रहा है। पहले एक कर्मचारी सीवर सफाई करने के लिए नीचे उतरा और जहरीली गैस होने की वजह से नीचे ही बेहोश हो गया। इसी क्रम में एक के बाद एक कुल 5 कर्मचारी नीचे उतरे लेकिन सभी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और सभी नीचे बेहोश हो गए। बाद में सभी को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. आसपास के लोगों के मुताबिक यह किसी भी तरह का कोई सेफ्टी का प्रबंध मसलन मास्क, जैकेट आदि समान इन कर्मचारियों को नहीं दिया गया था।





