Headline


पिता होते है खास PC ने अपने पिता के बर्थडे पर लिखा ये भावुक मैसेज

Medhaj News 24 Aug 19,18:06:04 Entertainment

प्रियंका (PC), आज अपने पापा को याद करने के कारण मीडिया में चर्चा का विषय हैं। आज प्रियंका के पापा, अशोक चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सिरी है। इस मौके पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर हंसते हुए पापा की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बैकग्राउंड में एक सॉन्ग शेयर किया है। और साथ ही उन्होंने एक कैप्शन( भावुक मैसेज ) भी लिखा है जिसे पढ़कर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।





प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- छह साल पहले यानी साल 2013 में प्रियंका चोपड़ा के पापा का निधन हो गया था। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं, हर साल इस दिन मैं और भाई सिद्धार्थ, दोनों आपको सरप्राइज देने के बहाने ढ़ूंढ़ते थे। लेकिन हम ये करने में कभी सफल नहीं रहे। क्योंकि आप हमेशा से सब कुछ पहले से ही जान जाते थे। मैं उम्मीद करती हूं कि आप जहां भी हैं, आप जानते हैं कि आप हमेशा हमारे साथ हैं। मैं जो भी करती हूं, हमेशा आपके प्रोत्साहन के बारे में सोचती हूं। मैं जो भी करना चुनती हूं, हमेशा आपकी हामी के बारे में सोचती हूं। मेरे साथ जो भी कुछ होता है, हमेशा आपका आशीर्वाद लेते खुद को देखती हूं। हैप्पी बर्थडे पापा। तमन्ना थी कि आप हर दिन हमारे साथ रहते। हम आपसे प्यार करते हैं। इस नोट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ और मां मधु चोपड़ा को टैग किया है। प्रियंका आगे लिखती हैं कि बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है वह मेरे पापा का फेवरेट गाना है, जो मां के लिए वे हमेशा गाते थे। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि बैकग्राउंड में दिल और मौहब्बत कहां से लाई, अशोक कुमार, जॉय मुखर्जी और शर्मीला टैगोर की फिल्म दिल और मौहब्बत (1968) का गाना चल रहा है। प्रियंका के पिता और खुद प्रियंका को ये गाना गुनगुनाना बेहद पसंद था।



View this post on Instagram

Every year on this day Sid and I would look for ways to surprise you... but we never managed to do so! You always knew everything... So I hope wherever you are, You know that you are with us everyday. In everything I do, I think about your encouragement... In every choice I make, I ask for your affirmation... In everything that happens to me, I am grateful for your blessings. Happy Birthday Dad. I wish you were here everyday! We love you. @siddharthchopra89 @madhumalati P.S. - the background song was one of dad’s favourites... one he always used to sing for mom ❤

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl